Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लघु सिंचाई विभाग के बाबू पर ठगी का आरोप:रायबरेली में योजना लाभ और टेंडर दिलाने के नाम पर वसूली, पीड़ित ने की शिकायत

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। लघु सिंचाई विभाग में तैनात एक बाबू पर एक बुजुर्ग व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह धोखाधड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और टेंडर पास कराने के नाम पर की गई है। पीड़ित शिवबहादुर ने लघु सिंचाई विभाग के बाबू अशरफ खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिवबहादुर के अनुसार, बाबू अशरफ खान ने उन्हें नेडा की पीएम कुसुम योजना के तहत 5 एचपी का सोलर पैनल लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए अशरफ खान ने उनसे 39,325 रुपये नकद लिए। इसके बाद, बाबू अशरफ खान ने पीड़ित को राही और अमावां ब्लॉक में पाइप सप्लाई का बड़ा टेंडर दिलाने का लालच दिया। टेंडर दिलाने के नाम पर बाबू ने पीड़ित से ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई। इस प्रक्रिया में, एक बार 8,300 रुपये लिए गए। दूसरी बार पीड़ित ने अपने खाते से 1,06,000 रुपए दिए। तीसरी बार 50,000 रुपये पीड़ित के बड़े बेटे अजय प्रताप सिंह के खाते से ट्रांसफर कराए गए। लाखों रुपये लेने के बाद, आरोपी बाबू अशरफ खान अब विभाग से अनुपस्थित है। जब पीड़ित शिवबहादुर लघु सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचे, तो कर्मचारियों ने बताया कि अशरफ बाबू काफी समय से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। एसडीओ केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं और आरोपी बाबू को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके पीड़ित शिवबहादुर ने अब न्याय के लिए पुलिस का रुख किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्य संलग्न किए गए हैं। पीड़ित की मांग है कि या तो उनका पैसा वापस दिलाया जाए या उन्हें वह सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाए जिसके लिए उन्होंने भुगतान किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोदाम में भीषण आग से 20 लाख का नुकसान:मोबाइल, किराना का सामान जलकर राख, 1 घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
    Next Article
    22 फरवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस:बीएलओ और सुपरवाइजर अपने बूथों पर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment