Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोदाम में भीषण आग से 20 लाख का नुकसान:मोबाइल, किराना का सामान जलकर राख, 1 घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे के बेलदारी टोला वार्ड अंतर्गत पैंतेपुर रोड पर शुक्रवार देर रात एक बंद पड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आकलन में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बन्नी वार्ड निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का गोदाम बेलदारी टोला वार्ड में स्थित है। शुक्रवार रात मोहल्ले के लोगों ने गोदाम के शटर के अंदर से धुआं निकलते देखा। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत गोदाम मालिक को इसकी सूचना दी गई। गोदाम मालिक के अनुसार, गोदाम के अंदर दर्जनों मोबाइल फोन, मोबाइल से संबंधित उपकरण, किराना तथा रोजमर्रा की जरूरत का अन्य सामान रखा हुआ था। सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में सीवर निर्माण ठप, व्यापारी व जनता परेशान:महीनों से अधूरा काम, आवाजाही और व्यापार प्रभावित
    Next Article
    लघु सिंचाई विभाग के बाबू पर ठगी का आरोप:रायबरेली में योजना लाभ और टेंडर दिलाने के नाम पर वसूली, पीड़ित ने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment