Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 फरवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस:बीएलओ और सुपरवाइजर अपने बूथों पर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    औरैया में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि 22 फरवरी (रविवार) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस घोषित किया गया है। इस दिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने का अवसर मिलेगा। इस दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एकीकृत निर्वाचक नामावली और सभी आवश्यक फॉर्मों के साथ उपलब्ध रहेंगे। बीएलओ अधिक से अधिक फॉर्म एकत्र करेंगे ताकि 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाता, महिला मतदाता और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकें। जनता को निःशुल्क मतदाता सूची देखने का अवसर मिलेगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधारने के लिए फॉर्म सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें। आवश्यकतानुसार, निम्न फॉर्मों का उपयोग किया जा सकता हैः- फॉर्म-6 – नाम जोड़ने के लिए (घोषणा पत्र सहित) फॉर्म-6क – प्रवासी निर्वाचक के लिए नाम जोड़ना फॉर्म-7 – नाम हटाने के लिए फॉर्म-8 – निवास स्थानांतरण, प्रविष्टियों में सुधार, ईपीआईसी प्रतिस्थापन और दिव्यांगजन चिन्हांकन के लिए (घोषणा पत्र सहित) इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील है कि वे समय पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अधिकार सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लघु सिंचाई विभाग के बाबू पर ठगी का आरोप:रायबरेली में योजना लाभ और टेंडर दिलाने के नाम पर वसूली, पीड़ित ने की शिकायत
    Next Article
    व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन मेला:आज वन टाइम टैक्स जमा करने का मौका, ARTO कार्यालय में लगेगा मेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment