Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा, VIDEO:बोली- पति को नौकरी से क्यों निकाला, बच्चे भूखे मर रहे; बलरामपुर का मामला

    7 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में बिजली विभाग के JE (अवर अभियंता) की लाइनमैन की पत्नी ने पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि JE ने उसके पति को नौकरी से निकाल दिया। उसके बच्चे 4 महीने से भूखे हैं। महिला का कहना है कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कई बार विभाग में गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- महिला को सूचना मिली थी कि JE अजीत कुमार सिंह ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठे हैं। वह पति को दोबारा काम पर रखने की मांग लेकर वहां पहुंच गई। सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मरापीट की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला पूरा मामला हरैया सतघरवा क्षेत्र का है। जहां ग्राम पंचायत ऑफिस में सोमवार शाम करीब 4 बजे JE अजीत कुमार सिंह बैठे थे। तभी संविदा लाइनमैन मिश्रीलाल की पत्नी सुमन वहां पहुंच गई। सुमन पहले JE से विनती करती रही- मेरे पति को दोबारा नौकरी पर रख लीजिए। हम लोग 4 महीने से परेशान हैं। मेरे बच्चे भूखे हैं। लेकिन, JE ने महिला की बात नहीं सुनी। इसके बाद देखते ही देखते कहासुनी तेज हो गई। आरोप है कि गुस्से में सुमन ने जेई पर हाथ उठा दिया। उसे धक्का दिया और थप्पड़ मारे। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। सुमन का आरोप है कि उसके पति को 4 महीने पहले बिना किसी नोटिस और स्पष्ट कारण के विभाग से हटा दिया गया था। घटना के बाद जेई अजीत कुमार सिंह ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मिश्रीलाल की ओर से भी प्रार्थना पत्र दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की भी पड़ताल की जा रही। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संविदा लाइनमैन एकजुट हए घटना के बाद जिले भर के संविदा लाइनमैन मिश्रीलाल के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि बिना स्पष्ट कारण संविदा कर्मियों को हटाना अन्याय है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत कार्रवाई की जाती है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है। लाइनमैन बोला- एक साल से परेशान किया जा रहा लाइनमैन मिश्रीलाल ने बताया- जेई अजीत कुमार सिंह मुझे 1 साल से परेशान कर रहे थे। पूरा काम लेते थे। इसके बावजूद हर महीने की सैलरी में कुछ दिन की सैलरी काट देते थे। पूरी उपस्थित दर्ज नहीं करते थे। जबकि मैं दिन-रात मेहनत करके क्षेत्र में बना रहता था। हर दिन ड्यूटी करता था। दिसंबर महीने में भी मेरा 10 दिन की वेतन काट लिया गया था। जनवरी का भी पूरा वेतन नहीं दिया गया l 6 महीने से ज्यादा हो गया, कभी मुझे पूरा वेतन नहीं दिया गया। पिछले महीने भी मेरी पत्नी जेई से मिलने गई. वह पूछने लगी कि आप उनका वेतन क्यों काट लेते हैं? तब उन्होंने मेरी पत्नी को डांट कर भगा दिया था। कल एक बार फिर मेरी पत्नी उनसे मिलने गई। उनसे बात कर रही थी। उनके पैरों पर गिरी, मिन्नतें कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने पैर मारकर उसे धकेल दिया था। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जेई ने कहा- लाइनमैन काम नहीं करता था जेई अजीत सिंह ने कहा कि लाइनमैन कोई विभागीय काम नहीं करता है। जब उसे काम करने के लिए भेजा जाता था, तो वह काम नहीं करता था। विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतता था। इस कारण उसे करीब डेढ़ महीने पहले हटा दिया गया था। सोमवार को मैं एसआईआर के काम से ग्राम सचिवालय चौधरीडीह में बैठा था। इसी बीच मिश्रीलाल की पत्नी मेरे पास आई। वह लाइनमैन को हटाने की बात पर बहस करने लगी। इस पर मैंने उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। वह मेरा कॉलर पकड़ कर मुझे खींचने लगी। फिर जो घटना हुई, वह सभी ने देखी। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे; कपड़ा कारोबारी पिता नमाज पढ़ने गया था मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरसाना में दुल्हन की तरह सजकर सखियों ने डांस किया:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं, थोड़ी देर में लड्डूमार होली
    Next Article
    सिंगर निशा ने एंकर पर लगाया अश्लील कमेन्ट का आरोप:लाइव शो के दौरान पूछा था आपका रेट क्या है, गोरखपुर एसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment