Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा सचिवालय से राहुल गांधी को नोटिस:अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर 28 अगस्त तक जवाब मांगा; BJP ने स्पीकर से शिकायत की थी

    11 hours ago

    1

    0

    एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर से राहुल की शिकायत की गई थी। राहुल को 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। राहुल ने 29 जुलाई को बिल पर चर्चा के दौरान इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि स्पीकर ओम बिरला ने इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। राहुल के खिलाफ 2 शिकायत; भाजपा सांसद बोले- कार्रवाई जरूरी 29 जुलाई: जायसवाल बोले- संसद की गरिमा होती है लोकसभा में BJP के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने X पर लेटर शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उन्होंने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। इन टिप्पणियों से अमित शाह की सांसद के तौर पर गरिमा और संसद की मर्यादा प्रभावित हुई। जायसवाल ने 29 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर राहुल के खिलाफ नियमों के तहत उचित कार्रवाई की मांग की थी। 30 जुलाई: अनुराग बोले- यह राहुल की असंसदीय भाषा वहीं, अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, लेकिन सदन के नियम 353 के तहत इसके लिए पर्याप्त पूर्व सूचना नहीं दी गई। राहुल गांधी दोषी पाए गए तो सजा क्या… अगर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति यह निष्कर्ष देती है कि राहुल गांधी ने विशेषाधिकार का उल्लंघन किया है, तो सजा समिति की सिफारिश और लोकसभा स्पीकर के फैसले पर निर्भर करेगी। लोकसभा के नियमों में विशेषाधिकार के मामलों में क्या सजा हैं… राहुल गांधी के मामले में अभी कोई सजा तय नहीं हुई है। समिति फिलहाल राहुल गांधी से जवाब मांग रही है। समिति तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट और सिफारिश देगी। समिति को यह भी अधिकार है कि वह अपनी रिपोर्ट में सदन द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की सिफारिश करे। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… लोकसभा में राहुल की 50 मिनट की स्पीच, जमकर हंगामा, 'इडियट' शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर:MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें
    Next Article
    महुआ मोइत्रा का आरोप-प्रशासन ने सर्किट हाउस खाली करने कहा:बोलीं- नहीं हटूंगी, भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए; लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment