Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कटरा भाजपा विधायक ने सीएम योगी लिखा पत्र:SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न को कैंसिल करने और नियमावली बनाने की मांग की

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा के दौरान एक विशेष जाति से संबंधित विवादित प्रश्न पर विवाद गहरा गया है। इस मामले में गोंडा जिले के कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पूरे प्रदेश में इस प्रश्न को लेकर सरकार से लगातार मांगें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विधायक बावन सिंह ने अपने पत्र में मांग की है कि संबंधित विवादित प्रश्न को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने प्रश्न पत्र तैयार करने वाली एजेंसी और उत्तरदायी अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। विधायक ने भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए एक सख्त नियमावली बनाने का भी सुझाव दिया है, ताकि किसी भी समाज को दोबारा अपमानित न किया जा सके। भाजपा विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हाल ही में आयोजित UPSI लिखित परीक्षा के एक प्रश्न पत्र में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर प्रदेश के ब्राह्मण समाज और प्रबुद्ध वर्ग में भारी आक्रोश और क्षोभ व्याप्त है। उनके अनुसार, उक्त प्रश्न में एक विशिष्ट जाति को लेकर प्रस्तुत किए गए विकल्प या संदर्भ समाज के एक बड़े वर्ग द्वारा गरिमा के प्रतिकूल और अपमानजनक माने जा रहे हैं। विधायक ने आगे कहा कि एक सरकारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इस प्रकार की संवेदनशील और जातिगत टिप्पणियों वाले प्रश्नों का समावेश न केवल अनावश्यक है, बल्कि यह "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की मूल नीति के भी विपरीत है। ऐसी घटनाओं से युवाओं के बीच गलत संदेश जाता है और सामाजिक समरसता प्रभावित होती है। विधायक ने पत्र के अंत में मुख्यमंत्री के न्यायोचित निर्णयों की सराहना करते हुए विश्वास जताया है कि सरकार इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेगी और समाज के मान-सम्मान की रक्षा करेगी।इस पत्र के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी युवाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा परीक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि शासन इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लकड़ियों पर बन रहा हजारों पदयात्रियों का खाना:सिलेंडर की किल्लत से लौटी पुरानी परंपरा, 200Km की यात्रा पर हैं कैला देवी भक्त
    Next Article
    गोरखपुर में पिता ने बेटी की हंसिए से गर्दन काटी:हत्या को हादसा दिखाने के लिए पत्नी से झूठी तहरीर दिलवाई, बोला- मोबाइल पर ज्यादा बात करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment