Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में स्मैक कारोबारियों में गैंगवार:दो गुटों में मारपीट और हवाई फायरिंग, एक सरगना घायल

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में स्मैक कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार हुई। इस दौरान मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक गुट के सरगना अनमोल गुप्ता घायल हो गए। पलिया कोतवाली क्षेत्र में अंकित मालिया और अनमोल गुप्ता के गिरोहों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर स्मैक की नापतोल कर बिक्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे दोनों गुटों के बीच विवाद और बढ़ गया, जिसने गैंगवार का रूप ले लिया। घटना के समय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अनमोल गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अंकित मालिया को पहले ही जिला बदर कर दिया था, लेकिन उसके गुर्गे अभी भी क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो तथा गैंगवार की घटना के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, परिजन बिना पोस्टमार्टम ले गए शव
    Next Article
    चित्रकूट में प्रसूता की मौत, अवैध अस्पताल सील:सामने बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment