Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, परिजन बिना पोस्टमार्टम ले गए शव

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रेउसा कस्बे में गुरुवार देर रात एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार थाना थानगांव क्षेत्र के राजापुर इसरौली गांव निवासी विपिन पुत्र जयपाल अपनी पत्नी प्रीती (लगभग 20 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को रेउसा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने उजाला हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ द्वारा समुचित इलाज न मिलने से गुरुवार शाम प्रीती की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल संचालक पर बिना डिग्री इलाज करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि देर रात अस्पताल संचालक और परिजनों के बीच आपसी सुलह-समझौता हो गया, जिसके बाद परिजन बिना किसी लिखित शिकायत दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर अपने घर चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त अस्पताल को पहले भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। लगभग दो माह पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी सीतापुर के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई थीं और उसे बंद करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल का संचालन जारी रहा। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो शायद इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में बस परिचालक से लूट:18 हजार रुपए मोबाइल लूटा, कोतवाली नगर से 100 मीटर दूर पर हुई वारदात
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में स्मैक कारोबारियों में गैंगवार:दो गुटों में मारपीट और हवाई फायरिंग, एक सरगना घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment