Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या:परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इनकार

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर के प्रधान थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव में शनिवार रात 25 वर्षीय युवक मीर कुमार की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, मीर कुमार (पुत्र राजाराम गौतम) का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोग मीर के घर में घुस गए और उसे बाहर निकालकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल मीर को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार दोपहर जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने पहले दिल्ली से बहन के आने का हवाला देकर अंतिम संस्कार टाल दिया था। सोमवार सुबह परिजनों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। परिजनों को समझाने का प्रयास भी जारी है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ख्याति खरे ने जानकारी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम संस्कार को लेकर कोई विवाद नहीं है, बल्कि परिजन अपने दूर के रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में खिलाड़ियों ने मेडल का किया बहिष्कार:संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सम्मान समारोह में बोले- पहले ग्राउंड सहीं कराएं
    Next Article
    बहराइच में मुफ्त स्कूल किताबों की हेराफेरी का खुलासा:शिक्षा विभाग का अनुचर समेत 4 गिरफ्तार, 13 हजार पुस्तकें बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment