Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में मुफ्त स्कूल किताबों की हेराफेरी का खुलासा:शिक्षा विभाग का अनुचर समेत 4 गिरफ्तार, 13 हजार पुस्तकें बरामद

    13 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के रामगांव इलाके में सरकारी स्कूलों में निशुल्क वितरित होने वाली किताबों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम में खड़े एक ट्रक से बड़ी मात्रा में किताबें बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान शिक्षा विभाग में तैनात एक अनुचर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 13 हजार सरकारी पुस्तकें बरामद की हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, सरकारी पुस्तकों को कबाड़ में बेचने के प्रयास की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से 17 तारीख को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने जांच में सामने आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। स्टॉक से किताबें निकालकर बेचने की थी साजिश जांच में पता चला कि विभाग में अनुचर पद पर तैनात आरोपी ने कबाड़ी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सरकारी स्टॉक से किताबों का गबन किया। आरोप है कि इन पुस्तकों को अवैध रूप से बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस के अनुसार यह किताबें सरकारी स्कूलों में छात्रों को निशुल्क वितरण के लिए आई थीं। चारों आरोपियों को भेजा गया जेल शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर रामगांव पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2)ए और 316(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस कर रही सप्लाई चेन की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किताबों की हेराफेरी कितने समय से चल रही थी और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या:परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इनकार
    Next Article
    सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर प्राइवेटकर्मी की मौत:सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment