Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में 108 एम्बुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म:ईएमटी ने हाई-रिस्क प्रसव कराया सफल, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता से एक हाई-रिस्क प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैगलगंज थाना क्षेत्र के महुआ ढाब गांव निवासी खुशबू (20 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी स्थिति गंभीर हो गई। एम्बुलेंस में प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई और डिलीवरी जटिल रूप ले ली। महिला को हाई-रिस्क ब्रीच प्रेजेंटेशन और न्यूकल कॉर्ड (गर्भनाल का बच्चे की गर्दन में लिपटना) जैसी गंभीर चुनौतियां थीं। इस दौरान एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी रविंद्र कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका। ईएमटी रविंद्र ने तत्काल इमरजेंसी डिलीवरी मैनेजमेंट शुरू किया। उन्होंने रियल-टाइम ऑनलाइन मेडिकल गाइडेंस के लिए डॉ. सत्य से संपर्क किया और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरी एसेप्टिक तकनीक अपनाई। इन प्रयासों से नवजात शिशु का सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। प्रसव के बाद मां और बच्चे दोनों को सफलतापूर्वक स्थिर किया गया। उन्हें आगे के उपचार के लिए सीएचसी मैगलगंज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई गई है। परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने 108 एम्बुलेंस टीम के इस कार्य की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि ईएमटी रविंद्र कुमार पहले भी कई गंभीर मामलों में उत्कृष्ट प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान कर चुके हैं और अनेक जिंदगियां बचाई हैं। उनके समर्पण और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। यह घटना आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तत्परता और प्रशिक्षित कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:25 हजार रुपए है कीमत, आरोपी पहले भी दो बार जा चुका है जेल
    Next Article
    मछुआरे राजू की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने:फेफड़ों में भरा मिला पानी, 72 घंटे पहले ही हो चुकी थी मौत; परिजनों ने लगाए थे आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment