Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, SDM के तबादले की मांग:रानीगंज तहसील में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की रानीगंज तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। अधिवक्ता पिछले लगभग 10 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और उन्होंने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया है। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि 15 फरवरी तक उपजिलाधिकारी का तबादला नहीं किया गया, तो वे 16 फरवरी से आमरण भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस संबंध में उन्होंने लिखित घोषणा भी की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे वादकारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार, बार-बेंच समन्वय को लेकर कई बार बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। फिलहाल, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है और उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ग्रामीण नहर में डूबा:पैर फिसलने से तेज धार में बहा, तलाश में जुटी SDRF, गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम की
    Next Article
    शव कार में रख दो घंटे घूमते रहे डॉक्टर, हंगामा:इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती की मौत, परिजनों ने पीछा कर डॉक्टरों को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment