Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर रोडवेज परिसर में युवक की पिटाई, VIDEO:महिला परिचालक से दुपट्‌टा खींचने पर कर्मचारियों ने बरसाए थप्पड़, लात-जूते

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर रोडवेज परिसर में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक पर एक महिला परिचालक से बदसलूकी का आरोप है, जिसके बाद महिला और अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बिजनौर डिपो की एक महिला परिचालक के साथ एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि युवक ने परिचालक का दुपट्टा खींचकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महिला परिचालक ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। गुस्साए कर्मचारियों और महिला परिचालक ने मिलकर युवक की लात-घूंसों से पिटाई की। मारपीट के दौरान महिला परिचालक ने युवक को जमीन पर गिराकर भी पीटा। इस घटना से रोडवेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यात्रियों व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को रोडवेज कर्मचारियों से छुड़ाया, जिसके बाद वह वहां से चला गया। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रोडवेज प्रशासन ने भी घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस 14 फरवरी को मनरेगा बचाओ मार्च निकालेगी:बागपत में जिला अध्यक्ष लव कश्यप गांव-गांव कर रहे तैयारी
    Next Article
    जालौन में ग्रामीण नहर में डूबा:पैर फिसलने से तेज धार में बहा, तलाश में जुटी SDRF, गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment