Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ग्रामीण नहर में डूबा:पैर फिसलने से तेज धार में बहा, तलाश में जुटी SDRF, गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम की

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कन्हरी गांव का रहने वाला हरदयाल बंशकार (52 वर्ष) पुत्र सुक्खे सुबह शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। इसी दौरान जब व्यवभंगार के पास पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद जब ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने कोंच–नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम कोंच वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीओ परमेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि लापता हरदयाल की तलाश में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण पिछले करीब तीन घंटे से सड़क पर डटे हुए हैं और शीघ्र खोजबीन की मांग कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर नहर में आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक लापता ग्रामीण का पता नहीं चल जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए है। इस मामले में सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी हुई है, जल्द ही उसकी तलाश कर ली जाएगी। वही बताया गया है कि हरदयाल को मिर्गी के दौर भी आते थे,संभव है कि पानी को देखते ही उसे दौरा पड़ा हो, जिस कारण वह नहर में डूब गया हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर रोडवेज परिसर में युवक की पिटाई, VIDEO:महिला परिचालक से दुपट्‌टा खींचने पर कर्मचारियों ने बरसाए थप्पड़, लात-जूते
    Next Article
    अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, SDM के तबादले की मांग:रानीगंज तहसील में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment