Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में पैर की ठोकर से उखड़ी सड़क, VIDEO:निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबीरपुर गांव से खखरौला तक करोड़ों की लागत से बनाई जा रही सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद उखड़ने लगी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित इस सड़क को एक युवक द्वारा पैर की ठोकर से उखाड़ते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि बनबीरपुर से खखरौला तक करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जूनियर इंजीनियर (JE) की गैरमौजूदगी में कराया जा रहा है। रन नगर के ग्राम प्रधान चरन जीत सिंह ने बताया कि सड़क पर धूल-मिट्टी हटाए बिना ही बजरी और तारकोल बिछाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धूल हटाने और तारकोल व बजरी बिछाने वाली मशीनें मौके पर मौजूद तो हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मानकों की अनदेखी के कारण सड़क अभी से खराब होने लगी है। इस संबंध में, सहायक अभियंता (AE) महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए जेई आर.के. नागर को मौके पर भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 1200 पेड़ काटे जाने का आरोप:एसडीएम पर पैसे मांगने का भी आरोप, पीड़ित 9 दिन से भूख हड़ताल पर
    Next Article
    ‘यूपी सरकार पंडित दीनदयाल के सपने साकार कर रही’:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि, CM योगी ने भी चित्र पर चढ़ाए फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment