Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 1200 पेड़ काटे जाने का आरोप:एसडीएम पर पैसे मांगने का भी आरोप, पीड़ित 9 दिन से भूख हड़ताल पर

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक व्यक्ति पिछले 9 दिनों से खिरनीबाग रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठा है। उसका आरोप है कि दबंगों ने उसके 1200 पेड़ काट दिए, जिससे उसकी मां की सदमे से मौत हो गई। पीड़ित ने जलालाबाद के एसडीएम पर भी एफआईआर दर्ज कराने और उसे खत्म करने के लिए दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के थाथरमई गांव निवासी रामगुलेश ने बताया कि तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मड़ैया गुजरान परगना में गाटा संख्या 269 का पट्टा उनके नाम पर है। इस भूमि पर वृक्षारोपण के निर्देश थे, जिसके तहत उन्होंने वर्ष 2013 में यूकेलिप्टस, आम, आंवला और अमरूद के पेड़ लगाए थे। रामगुलेश के अनुसार, 2 जनवरी को गांव के दबंगों ने उनके 200 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद काटी गई लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर पूर्व प्रधान के घर खड़ा करा दिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जलालाबाद के एसडीएम से की, तो उन्होंने उनसे दो लाख रुपये की मांग की। इसके बाद, 13 जनवरी को दबंगों ने फिर से एक हजार पेड़ काट दिए। इस सदमे के कारण 13 जनवरी की रात पीड़ित की मां का निधन हो गया। मां के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि जब वह पुलिस की अनुमति लेकर अपनी जमीन से लकड़ी उठाने गए। इसी दौरान, जलालाबाद के एसडीएम ने लेखपाल के माध्यम से पीड़ित के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करा दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। पीड़ित का आरोप है कि जब वह इस एफआईआर की शिकायत करने एसडीएम के पास गए, तो एसडीएम ने इसे खत्म कराने के बदले फिर से दो लाख रुपये की मांग की। रामगुलेश ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसके लिए एसडीएम और भूमाफिया जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने 2 फरवरी से खिरनीबाग रामलीला मैदान में भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। उसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ खिरनीबाग मैदान पहुंचा और पीड़ित ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस बीच कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नही आया। वहीं एसडीएम जलालाबाद ने बताया कि रामगुलेश के नाम कोई पट्टा नही है। पट्टा उसके भाईयों के नाम है। एसडीएम के अनुसार, जांच में सामने आया कि फ्राड करके पट्टे कराए गए हैं। पट्टा निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण के नाम पर पट्टे कराकर खेती कर उलंघन किया गया। मौके पर एडीएम प्रशासन ने भी जाकर देखा है। एसडीएम ने कहा कि उस क्षेत्र में 46 लोगों ने वृक्षारोपण के लिए पट्टे कराए और उस पर खेतीबाड़ी कर रहे हैं। सभी निरस्त किए जाएंगे। एसडीएम ने अपने उपर रुपये मांगने के लगे आरोपों को निराधार बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा महिला अस्पताल में अवैध वसूली का आरोप:ऑपरेशन का डर दिखाकर नॉर्मल डिलीवरी के लिए 2500 रुपये लिए
    Next Article
    लखीमपुर में पैर की ठोकर से उखड़ी सड़क, VIDEO:निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment