Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘यूपी सरकार पंडित दीनदयाल के सपने साकार कर रही’:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि, CM योगी ने भी चित्र पर चढ़ाए फूल

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा। इसमें सीएम योगी को पहुंचना था लेकिन वह कैबिनेट बैठक और उसके बाद बजट सत्र के चलते नहीं पहुंच पाए। इसके बाद कार्यक्रम को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को उत्तर प्रदेश सरकार साकार कर रही है। सीएम योगी की गैरमौजूदगी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में आयोजित किया गया। सीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने अपने सरकारी आवास पर ही पंडित दीनदयाल के चित्र पर फूल चढ़ाए। 2 तस्वीरें… सीएम योगी ने लिखा- पावन स्मृतियों को नमन सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सशक्त राष्ट्र के निर्माण तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का उनका संदेश हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा का स्रोत है। पंडितजी के सिद्धांतों की बदौलत नई दिशा ब्रजेश पाठक ने कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के क्रम में यूपी सरकार हर गरीब को पक्का मकान, हर गरीब को जीवन जीने लायक सभी वस्तुएं दे रही है। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि सभी लोग कम से कम पंडितजी के एकता, मानववाद के सिद्धांत को जानें, समझें और उसको धरातल पर उतारें। भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। पंडितजी ने जनसंघ की स्थापना काल से लेकर अपने सिद्धांतों की बदौलत देश पर नई दिशा देने का काम किया था। आज उसको पूरा करने का काम हमारी डबल इंजन की सरकारें कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पैर की ठोकर से उखड़ी सड़क, VIDEO:निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
    Next Article
    सीतापुर में ई-रिक्शा चालक-यात्री में मारपीट, VIDEO:किराए के विवाद में भिड़े, आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment