Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में सगाई से पहले युवक समेत दो की मौत:पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, आज होनी थी इंगेजमेंट

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में से एक की बुधवार यानी आज को सगाई होनी थी, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। यह घटना खीरी कस्बे के बाहर एक पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस के अनुसार, सलेमपुर कोन सदर कोतवाली निवासी मनीष कश्यप (25 वर्ष) पुत्र संकटा प्रसाद अपने साथी नन्नू के साथ 10 फरवरी की शाम बाइक से खीरी कस्बा जा रहे थे। खीरी कस्बे के बाहर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ओयल, लखीमपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मनीष कश्यप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नन्नू को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। मृतक नन्नू की आज 11 फरवरी को सगाई होनी थी। घर में खुशी का माहौल था, जो इस हादसे के बाद शोक में बदल गया। मनीष कश्यप अविवाहित थे और जीवन ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक बॉडी रिपेयरिंग का काम करते थे। उनके परिवार में छह भाई-बहन हैं। मनीष कश्यप के भाई रामू कश्यप ने 11 फरवरी 2026 को घटना की जानकारी दी उन्होंने बताया पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल के भाई बोले- किसी ने नहीं की कोई मदद:शाहजहांपुर में कहा- मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा, भीख नही मांग रहा, चेक बाउंस मामला
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान में सुपर ओवर जारी:AFG ने 6 बॉल पर 18 रन का टारगेट दिया; ब्रेविस छक्का लगाकर आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment