Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान में सुपर ओवर जारी:AFG ने 6 बॉल पर 18 रन का टारगेट दिया; ब्रेविस छक्का लगाकर आउट

    15 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया है। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर पहले सुपर ओवर को टाई करा दिया। बुधवार को दोनों के बीच का मैच टाई हो गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 187 रन ही बना सकी। अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। लेकिन, आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए। मैच का हाल, दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में सगाई से पहले युवक समेत दो की मौत:पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, आज होनी थी इंगेजमेंट
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के बिना उतरेगी कंगारू टीम; आयरलैंड एक मैच हार चुकी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment