Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में तेंदुआ 7-साल की बच्ची को उठा ले गया:पिता चीखते हुए पीछे दौड़ा, 200 मीटर दूर बेटी के फटे कपड़े मिले

    10 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सोमवार की रात 7 साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला किया। बेटी की चीख सुनकर पिता ने तेंदुए का करीब 200 मीटर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे में गन्ने के खेत में घुस गया। गांव वालों ने बच्ची की तलाश की, मगर वह नहीं मिली। खेत में उसके कपड़े मिले हैं। घटना के चार घंटे बाद तक वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों में गुस्सा है। घटना जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर धौरहरा वन रेंज के बोझिया गांव में रात 8 बजे हुई। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… बोझिया गांव निवासी संपत गिरी (50) खेती-किसानी करते हैं। परिवार में उनके दो बच्चे सानिया और उसका जुड़वां भाई विकास हैं। उनकी मां की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। संपत ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे वह गाजियापुर बाजार से घर लौटे थे। वह बेटी सानिया के लिए केला लेकर आए थे। घर पहुंचने के बाद वह कुछ काम करने लगे। इस दौरान सानिया आंगन में खेल रही थी, जबकि उसका जुड़वां भाई विकास घर के अंदर था। तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और सानिया को जबड़े में दबाकर ले जाने लगा। पिता बेटी के कपड़ों को लेकर लौटा बेटी की चीख सुनकर संपत उसके पीछे दौड़े। उन्होंने करीब 200 मीटर तक तेंदुए का पीछा कर बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। संपत के शोर मचाने पर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई। घटना की सूचना मिलने पर पढ़ुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेत से बच्ची के कपड़े मिले, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थाना अध्यक्ष मोहित पुंडीर ने बताया कि बच्ची की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने पर ग्रामीण नाराज ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के करीब चार घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इससे लोगों में नाराजगी थी। तेंदुए के गांव में घुसकर बच्ची को उठा ले जाने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीण देर रात तक बच्ची की तलाश में जुटे रहे। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरी लड़की:जिस युवक के साथ रुकी थी, वह भागा; 6 घंटे दोनों साथ रहे लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक युवक के साथ रुकी थी। लड़की के गिरने के बाद युवक वहां से भाग गया। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का शाम 6 बजे का है। मृत लड़की की पहचान लखनऊ के चौपटिया इलाके में रहने वाले मोहम्मद तज्जू की बेटी समरीन (24) के रूप में हुई। उसके साथ रुकने वाला युवक सुल्तानपुर का अवनीश जायसवाल बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी भाजपा के किसान-महिला और एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित:महिला मोर्चा में सभी क्षेत्रों में नियुक्तियां, एसटी मोर्चा में तीन क्षेत्रों में ही बनी टीम
    Next Article
    लखनऊ में बाढ़, गली-मोहल्लों में नाव चल रही:डेंगू के 34 केस आए; सीतापुर में 20 गांवों में घुसा पानी, सरकारी स्कूल जलमग्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment