Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बारिश, 38 जिलों में अलर्ट:मौसम विभाग की चेतावनी- 3 घंटे में तूफान आ सकता है

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ में तेज हवाएं चल रही हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बिजली कड़कने के साथ बादल भी गरज रहे हैं। बाराबंकी, बहराइच, आगरा और बरेली में भी बूंदाबांदी हुई। इससे अलावा 10 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया। मोबाइल भेजे अलर्ट में कहा गया है कि हवा की रफ्तार 40 से 70 किमी/घंटे के बीच रह सकती है। हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। आज यूपी के 38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। इससे पहले, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 15 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांदा (42.2°C) सबसे गर्म शहर रहा। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में आंधी-तूफान और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। फिर मानसूनी बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मानसून 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यह 22 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में अपार्टमेंट के 12वीं फ्लोर पर आग:फ्लैट छोड़कर भागे लोग, अफरा-तफरी मची; 28 मंजिला है बिल्डिंग
    Next Article
    काशी में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित होगा:20 एकड़ में पार्क, म्यूजियम और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी, VIDEO देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment