Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में अपार्टमेंट के 12वीं फ्लोर पर आग:फ्लैट छोड़कर भागे लोग, अफरा-तफरी मची; 28 मंजिला है बिल्डिंग

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा सेक्टर-75 की एक हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 8 बजे आग लग गई। आग आईवी कंट्री सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से भागकर बिल्डिंग से बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग 12वीं मंजिल पर होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी ऊपर तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंग्स को भी खाली कराया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग की 4 तस्वीरें देखिए- नोएडा सेक्टर 74 के अपार्टमेंट में आग की घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत:कुरुक्षेत्र से 2 साल पहले गया, ₹14 लाख में डेडबॉडी इंडिया पहुंची; दिसंबर में होनी थी शादी
    Next Article
    लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बारिश, 38 जिलों में अलर्ट:मौसम विभाग की चेतावनी- 3 घंटे में तूफान आ सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment