Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ईंट भट्टा मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:रोटी खाते समय बुलाया, घर में बंधक बनाकर काटा गला

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में एक ईंट भट्टा मजदूर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे रोटी खाते समय घर से बुलाकर ले गया और अपने घर में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बलकनपुर गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय बॉबी पुत्र राय सिंह के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। परिजनों के अनुसार, बॉबी घर में हाथ धोकर खाना खा रहा था, तभी कथित हत्यारोपियों में से एक उसे बुलाकर अपने घर ले गया। वहां उसे रस्सी से बांधकर बंधक बनाया गया और फिर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी गई। काफी देर तक बॉबी के घर न लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू की। उन्हें बॉबी अपने घर में मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर रात करीब 10:30 बजे चंदौसी सीओ दीपक तिवारी और थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक की मां मक्को देवी ने गांव के टुल्लन, हरपाल, नेपाल, तेजपाल, सरवन, देवदत्त और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। बॉबी अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि युवक की हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, वे सभी गांव से फरार हो चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ छावनी में सेना का स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन कॉनक्लेव आज:लखनऊ में भारतीय सेना का बड़ा सम्मेलन, राष्ट्रीय सुरक्षा में संचार रणनीति पर होगी चर्चा
    Next Article
    पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइकें सीज:झांसी में मोडिफाइड साइलेंसर और कार में काली फिल्म लगाने वालों का 92 हजार का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment