Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निलंबित PCS अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई नई पार्टी 'राम':प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में टेका मत्था, बोले- शंकराचार्य को फंसाया जा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में यूजीसी के नए एक्ट के विरोध और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने संगम तट स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत का संकेत दिया। अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि 23 फरवरी को वृंदावन में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के गठन की घोषणा की है। पार्टी के ऐलान के बाद वे बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेने प्रयागराज आए। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन और पीसीएस परीक्षा में सफलता के समय भी वे यहां दर्शन करने आते थे। अब एक बड़े जनआंदोलन की शुरुआत करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की है। मीडिया से बातचीत में अग्निहोत्री ने कहा कि देश में जनतंत्र खतरे में है और सवर्ण समाज व सनातन को इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। उनका आरोप था कि सामान्य वर्ग के मुद्दों, विशेषकर एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी एक्ट जैसे विषयों पर कोई जनप्रतिनिधि खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पत्रकार रुचि तिवारी के साथ कथित मॉब लिंचिंग की कोशिश पर भी कोई राजनीतिक दल सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान राजनीतिक दल कॉर्पोरेट प्रभाव में काम कर रहे हैं और जब तक शीर्ष नेतृत्व संकेत नहीं देगा, तब तक वे किसी मुद्दे पर मुखर नहीं होंगे। माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद और बटुकों की चोटी खींचने के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन चोटी खींचना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। शंकराचार्य पर लगे यौन शोषण के आरोपों को अग्निहोत्री ने साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अग्निहोत्री ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले में संज्ञान लेकर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की अपील करने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरी अधिवेशन के प्रस्तावों पर मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन:कानपुर में ACM को पीएम के नाम ज्ञापन, 7500 रुपए पेंशन की मांग
    Next Article
    कांग्रेसियों ने ज्योतिर्मठ शंकराचार्य मामले में जांच की मांग की:बलरामपुर में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment