Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर खाड़ी देशों की कई उड़ाने रद्द:शारजाह-दम्माम-अबूधाबी की फ्लाइटें कैंसिल, कई घरेलू उड़ाने लेट

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कई उड़ानों के शेड्यूल में अचानक बदलाव देखने को मिला। कुछ उड़ानों को पूरी तरह रद्द करना पड़ा, जबकि कई फ्लाइटें तय समय से देरी से पहुंचीं या रवाना हुईं। इस वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग सुबह से ही अपनी फ्लाइट का इंतजार करते नजर आए। खाड़ी देशों से आने वाली कई उड़ानें रद्द एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों की बात करें तो खाड़ी देशों से आने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। अबूधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1416 सुबह 6:05 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1424 भी सुबह 7:05 बजे की निर्धारित समय पर नहीं आ सकी और इसे भी कैंसिल कर दिया गया। दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-194, जो सुबह 11:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दम्माम से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-098 भी रात 8 बजे आने वाली थी, लेकिन यह उड़ान भी रद्द रही। कुछ उड़ानें देरी से पहुंचीं जहां कई उड़ानें रद्द रहीं, वहीं कुछ फ्लाइटें देरी से लखनऊ पहुंचीं। दुबई से आने वाली फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ-443 सुबह 10:50 बजे आने वाली थी, लेकिन यह करीब 11:28 बजे एयरपोर्ट पहुंची। मुंबई से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP-1524 भी तय समय से देरी से पहुंची। यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे की जगह 11:28 बजे लखनऊ आई। इसके अलावा एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली फ्लाइट AI-2491 भी लगभग आधे घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। जाने वाली उड़ानों पर भी असर लखनऊ से बाहर जाने वाली उड़ानों के शेड्यूल पर भी असर पड़ा। दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-193, जो रात 1:05 बजे उड़ान भरने वाली थी, उसे रद्द कर दिया गया। इसी तरह अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1415, दम्माम जाने वाली 6E-097 और शारजाह जाने वाली 6E-1423 को भी रद्द करना पड़ा। हालांकि अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6968 पूरी तरह रद्द नहीं हुई, लेकिन यह भी करीब 25 मिनट देरी से रवाना हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट ने जौनपुर DM पर लगाया जुर्माना:आदेश के बाद भी सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया, 50 हजार का लगाया दंड
    Next Article
    डीएम ने बीएमएम को लगाई फटकार:CDO को 2 दिन में रिपोर्ट देने को कहा, कई विकास खंडों की स्थिति बेहद खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment