Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर खाड़ी उड़ानों की टेंपरेरी बहाली:दुबई एयरस्पेस बंद, आठ फ्लाइट्स से मिली राहत

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों की उड़ानों पर लगातार तीसरे दिन भी देखने को मिला। दुबई और ईरान के एयरस्पेस बंद रहने से सोमवार को भी कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। हालांकि, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयर ऑपरेशन रिपोर्ट के मुताबिक निरस्त उड़ानों की संख्या 17 से घटकर 11 रह गई, जिससे यात्रियों को आंशिक राहत मिली। सोमवार को दुबई, अबूधाबी, शारजाह, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली कुल 11 उड़ानें रद्द रहीं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-198, आईएक्स-193, आईएक्स-194, आईएक्स-190 और आईएक्स-189 शामिल रहीं। वहीं IndiGo की 6ई-1416, 6ई-1415, 6ई-1424, 6ई-1423, 6ई-098 और 6ई-097 उड़ानें भी निरस्त की गईं। आठ उड़ानें शुरू, मस्कट-रियाद-जेद्दा रूट पर राहत तनाव के बीच सोमवार को खाड़ी देशों की आठ उड़ानें बहाल हुईं। ओमान और सऊदी अरब सेक्टर की फ्लाइट्स के संचालन से यात्रियों को राहत मिली। मस्कट से ओवी-705 और डब्ल्यूवाइ-265 लखनऊ पहुंचीं, जबकि ओवी-706 और डब्ल्यूवाइ-266 ने लखनऊ से मस्कट के लिए उड़ान भरी। रियाद से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक्सवाइ-333 और लखनऊ से एक्सवाइ-334 संचालित हुईं। जेद्दा से एसवी-890 लखनऊ आई और एसवी-891 जेद्दा रवाना हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार हालात सामान्य होते ही अन्य उड़ानों का संचालन भी चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा। अनिल राजभर बोले- ईरान-इजराइल तनाव के बीच यूपी के कामगार सुरक्षित प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ईरान-इजराइल तनाव के बावजूद उत्तर प्रदेश के कामगार पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस्राइल में लगभग 6000 और खाड़ी देशों में करीब 2800 श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से रोजगार मिला है। अनिल राजभर ने बाताया की सभी कामगार सुरक्षित स्थानों पर हैं और उनके कार्यस्थलों के आसपास युद्ध जैसी स्थिति नहीं है। भारतीय दूतावास की ओर से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। शिया समुदाय के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भावनाओं की अभिव्यक्ति शांतिपूर्ण ढंग से होनी चाहिए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर टिप्पणी से बचते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में भारत सरकार की कूटनीति सक्रिय रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- गो-तस्करों से चंदा क्यों ले रही BJP?:केशव मौर्य से सवाल; काशी से लखनऊ तक शंखनाद यात्रा करेंगे
    Next Article
    मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या:युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, युवती के परिजन बोले युवक कर रहा था छेड़खानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment