Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-गाजियाबाद अग्निकांड: कांग्रेस ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग:पीड़ितों के लिए तत्काल राहत, मुआवजा और स्थायी पुनर्वास का सरकार पर दबाव

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ और गाजियाबाद की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटनाओं ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इन घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों के पुनर्वास की मांग तेज कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निक्कू पंडित ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आगजनी में बड़ी संख्या में गरीब परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए हैं। इससे वे खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की राहत व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही है और प्रभावितों तक समय पर मदद नहीं पहुंच पा रही है। निक्कू पंडित ने मांग की है कि आग लगने के कारणों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं भविष्य में भी दोहराई जा सकती हैं। ठोस नीति बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया कांग्रेस ने सरकार से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने, अस्थायी राहत शिविरों की बेहतर व्यवस्था करने और स्थायी पुनर्वास के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही, शहरी गरीबों की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। राजनीतिक रूप से इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई है और इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया है। पार्टी का कहना है कि अगर सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखाती है, तो कांग्रेस जनहित के इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। निक्कू पंडित ने उम्मीद जताई कि सरकार इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देगी और पीड़ित परिवारों को न्याय व राहत देने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में पुरानी रंजिश में मारपीट, 4 घायल:वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला:मौत, महोबा स्टेशन पर पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment