Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में पुरानी रंजिश में मारपीट, 4 घायल:वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के नगला कोट किन्हवार गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें एक युवक और महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित मंगल सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई प्रमोद कुमार, मां केतकी देवी और पत्नी होशियारी देवी घर पर खाना बना रहे थे। तभी गांव के गोविंद, गिरीश, थान सिंह, मौसम सिंह और भगवान सिंह उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलने पर बिछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों रामनरेश, दयाल और लालू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष दुबे ने पुष्टि की कि पुरानी रंजिश के कारण यह विवाद हुआ था और वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड-पासबुक बरामद
    Next Article
    लखनऊ-गाजियाबाद अग्निकांड: कांग्रेस ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग:पीड़ितों के लिए तत्काल राहत, मुआवजा और स्थायी पुनर्वास का सरकार पर दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment