Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के आसमान में सुबह हल्की धुंध:सीजन की सबसे ज्यादा गर्म रही रात, सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ा

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह के समय आसमान में धूल और नमी के चलते धुंध छाई रही। इस बीच चटक धूप भी निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते वार्म नाइट के हालात बने हुए हैं। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रही। अलीगंज और तालकटोरा में ऑरेंज जोन में AQI लखनऊ में सुबह के समय में अलीगंज का AQI 232 और कुकरैल का AQI 229 के साथ में ऑरेंज जोन यानि खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। गोमतीनगर 185, लालबाग 157, कुकरैल पिकनिक स्पॉट 118 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 103 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा। 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 188 रहा। वहीं, सोमवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 208 के साथ में खराब जोन में रहा। अभी और बढ़ेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार से मराठवाडा तक जा रही मौसम द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में धुंध का असर रहेगा। 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पूर्वांचल के कुछ भागों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश भाग में तापमान सामान्य से 4-8°C अधिक बना रहने से मौसम अत्यधिक गर्म रहने की संभावना है। इसके बाद 14 मार्च से लखनऊ समेत प्रदेश के तापमान में गिरावट आने और 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश वर्षा होने की संभावना बन रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आशु हत्याकांड का खुलासा...महिला समेत 2 अरेस्ट:पहले प्रेमी के साथ मिलकर की थी आशु की हत्या, नशे में धुत करके तालाब में धक्का दिया
    Next Article
    गुरुद्वारे के पास हुक्का बार होने पर भड़का सिख समाज:सहारनपुर में पुलिस से बंद करने की मांग, अभद्रता करने से बिगड़ा माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment