Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के ब्राउन गर्ल कैफे में देह व्यापार:पीड़िताएं बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, सेक्स के धंधे में धकेला

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को कई युवतियां थाने पहुंची तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पीड़िताओं ने कहा- कैफे संचालक जरूरतमंद लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर फंसाता है। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार करने को मजबूर करता है। इसकी जानकारी जैसे ही कैफे संचालक को मिली। वह कैफे बंद करके फरार हो गया है। इधर, हिंदू महासभा पीड़िताओं के समर्थन में उतर आया। बड़ी संख्या में संगठन के लोग थाने पहुंच गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा- हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनका शारीरिक शोषण हो रहा है। अब घटना विस्तार से पढ़िए… गोमती नगर में ब्राउन गर्ल कैफे है। इसके संचालक राहुल उर्फ कमरू जमाल पर युवतियों को ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराने का आरोप लगा है। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी जरूरतमंद लड़कियों को कैफे में नौकरी का लालच देता है। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। थाने पहुंची 2 युवतियों से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। पढ़िए पीड़िताओं की आपबीती… ब्राउन गर्ल कैफे में काम दिलाया अमेठी की रहने वाली पीड़िता ने बताया वह यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी नाम के युवकों से हुई। दोनों ने ब्राउन गर्ल कैफे में काम दिलाया। इस दौरान राहुल से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। राहुल उसे अपने कमरे पर बुलाता था। एक दिन उसने बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। स्पा सेंटर-मसाज पार्लर ले जाता पीड़िता ने बताया- वीडियो बनाने के बाद राहुल उसे ब्लैकमेल करने लगा। लखनऊ समेत अलग-अलग स्पा सेंटर और मसाल पार्लर में ले जाता। वहां देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता। कुछ समय पहले राहुल उसे घूमने के लिए ले गया। जहां उसने राहुल का आधार कार्ड देख लिया। आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कमरु जमाल लिखा था। हकीकत सामने आने पर वजह पूछी तो विवाद हो गया। नशीला पदार्थ पिलाकर न्यूड वीडियो बनाया दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया- चार साल पहले जब वह नाबालिग थी। घर में पैसे को लेकर दिक्कत थी। तब इंटरनेट पर नौकरी की तलाश कर रही थी। इसके बाद राहुल से संपर्क हुआ। राहुल दिल्ली से अजमेर लेकर गया। वहां से लखनऊ लेकर आया। लखनऊ में अलग-अलग जगह पर रखा। दो-तीन दिन बाद स्पा सेंटर में काम दिलवाया। बोला कि कॉलिंग और एंट्री करनी है। काम शुरू करने के बाद जानकारी हुई कि वहां पर देह व्यापार होता है। एक दिन कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिसके बाद नशा हुआ तो न्यूड वीडियो बनाकर रख लिया। विरोध करने पर गंदे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता से भी गलत काम करवाने लगे। बाद में दोनों युवतियों को जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। उनको भी ब्लैकमेल कर देह व्यापार करवाता है। लड़कियों को बंधक बनाया हिंदू महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया- बाराबंकी के कुछ लोगों ने संपर्क किया था। धर्मांतरण, गैंग रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में एफआईआर नहीं दर्ज होने की बात कही थी। जानकारी करने पर पता चला कि पीड़िताओं का नशे की हालत में वीडियो बनाया गया था। गैंग ने कई लड़कियों को फंसा रखा है। उनका यौन शोषण किया जा रहा है। कई हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण भी कराया है। शिकायत के बावजूद गोमतीनगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एफआईआर से भी कई तथ्यों में छेड़छाड़ हुई है। इसमें छांगुर कनेक्शन भी सामने आ रहा है। उसकी कैफे कम स्पा सेंटर में फोटो लगी है। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश चंद तिवारी का कहना है कि पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़िए… लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न, घायल ने समझौता कर लिया:बोला- कारोबारी का बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था, ड्राइवर का सरेंडर; पुलिस की जांच में शिवम आरोपी कानपुर के लेम्बोर्गिनी केस में बुधवार को यू-टर्न हुआ। पहले कथित ड्राइवर ने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिर मुकदमा दर्ज कराने वाले मो. तौसीफ ने समझौता कर लिया। वकील के साथ वह कोर्ट पहुंचा। ड्राइवर मोहन ने कहा कि शिवम मिश्रा की गाड़ी मैं ही चला रहा था। शिवम को दौरा पड़ गया था। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्कोडा कार ने बाइक को टक्कर मारी:कैंट के मैस्कर घाट पर हुए हादसे में एक गंभीर घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
    Next Article
    ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का काम किया तमाम, नेपाल के लिए भी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment