Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:शिवलिंग का जलाभिषेक कर भक्तों ने नाग देवता की पूजा की

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव और नाग देवता के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार सुबह दो बजे से ही लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और देर रात तक भक्त दर्शन के लिए लाइन में खड़े नजर आए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नागपंचमी को लेकर सुबह से ही मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल रहा। श्रद्धालु पूजा की सामग्री, दूध, फूल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव को सामग्री अर्पित की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर नाग देवता को नमन किया। मान्यता के अनुसार नागपंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और नाग दोष से मुक्ति मिलती है। सुबह तड़के शुरू हुई श्रद्धालुओं की कतार धीरे-धीरे लंबी होती गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ती गई। दोपहर और शाम के समय भी मंदिर के आसपास भक्तों की भीड़ बनी रही। श्रद्धालु भजन और भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे। इससे पूरे मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नागपंचमी के कारण मंदिर में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। कई श्रद्धालु रात में भी मंदिर पहुंचे और कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत लोग पूजा के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बताया कि नागपंचमी पर बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन को लेकर विशेष आस्था है। इसी कारण वे सुबह जल्दी मंदिर पहुंच गए थे और लंबी कतार के बावजूद दर्शन किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 बीघे में काटी जा रहीं दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:उन्नाव में 8-10 करोड़ की संपत्ति प्रभावित, बिना लेआउट स्वीकृति के हो रही थी प्लॉटिंग
    Next Article
    मिर्जापुर के खीरी जंगल में वन भूमि पर अतिक्रमण:60-70 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे की शिकायत, DFO बोले- टीम बनाकर कराएंगे जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment