Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के चिनहट में ट्रांसफार्मर चोरी:200 घरों की बिजली 12 घंटे से बाधित, 400 किलो तेल और तांबा

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट देवा रोड स्थित राय एनक्लेव में चोरों ने 400 केवी का ट्रांसफार्मर चुरा लिया। इससे 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चोरों ने ट्रांसफार्मर का पुर्जा खोल कर खेत में फेंक दिया। इससे करीब 300 किलो तांबा और 400 किलो तेल भी चुरा लिया। रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर को उतारकर इसे खोला गया था। घटना होने के बाद से फिलहाल लोग परेशान हैं। दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। मुख्य अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर एसडीओ और जेई भी पहुंचे थे। गोमती नगर जोन के अंतर्गत आने वाला पावर हाउस शिवपुरी की तरफ से अब मौके पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है। ताकि बिजली आपूर्ती को सही किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत्तीसगढ़ के बदमाशों का मिर्जापुर में हाफ एनकाउंटर:ज्वैलरी कारोबारी से लूटकर लाए 3.35 करोड़ का सोना बरामद
    Next Article
    विकलांग पिता को गोद में उठाकर इलाज कराने पहुंचा बेटा:मेरठ मेडिकल में मरीज को व्हीलचेयर देने से किया मना- कर्मचारी बोले खुद करो व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment