Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिंक रोजगार:सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शुरुआत, बच्चों को दिया टैडी वियर, युवती से बोले पढ़ाई करो

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला दिवस पर पिंक रोजगार महाकुंभ की शुरूआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। नारी शक्ति से आर्थिक शक्ती की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर सीएम ने रोजगार के लिए पहुंची युवतियों से बात की। इसके साथ ही स्टॉल लगाने वाली कंपनियों से भी रोजगार के बारे में जानकारी ली। सीएम ने इंटरव्यू दे रही एक युवती से बात करते हुए कहा कि पढ़ो लिखो और उससे पढ़ाई के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने स्टॉल का विजिट किया। एक बच्चे को टैडी वियर और चॉकलेट भी दी। इस दौरान योजना के लाभार्थियों को भी सीएम ने सम्मानित किया है। 5 हजार महिलाओं को रोजगार के ऑफर पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000 महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान और नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी वर्दी के लिए ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से दिया गया। राज्य मंत्री बोलीं महिलाएं चौके से चौपाल तक आ गईं राज्य मंत्री बाल विकास महिला कल्याण पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यूपी सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही। समृद्धशाली बना रही। रोजगार के साथ में जोड़ रही है। अब हमारी बहने कह रही हैं कि अब हम चौके से चौपाल पर आ गई हैं। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अर्पणा यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर:बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत, जांच जारी
    Next Article
    राम मंदिर का परकोटा बनकर हुआ तैयार:15 मार्त तक ट्रस्ट को हैंडओवर होगा, राष्ट्रपति के स्वागत में फूलों से सजेगा पूरा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment