Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर का परकोटा बनकर हुआ तैयार:15 मार्त तक ट्रस्ट को हैंडओवर होगा, राष्ट्रपति के स्वागत में फूलों से सजेगा पूरा परिसर

    4 hours ago

    1

    0

    भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण से जुड़ी भवन निर्माण समिति की बैठक का रविवार को तीसरा दिन रहा। बैठक में शामिल होने से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति कार्यालय से इस कार्यक्रम को लेकर सहमति भी मिल चुकी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति लगभग साढ़े तीन घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेगी। इस दौरान वह मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगी। मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और कार्यदायी संस्थाओं की भूमिका को भी इस अवसर पर विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। पांच साल में पूरा हुआ मंदिर निर्माण का बड़ा चरण नृपेंद्र मिश्रा ने बताया- मंदिर निर्माण का प्रमुख कार्य लगभग पांच वर्षों में पूरा हुआ है। इस दौरान कई संस्थाओं, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्माण कार्य से जुड़ी प्रमुख कंपनियां Larsen Toubro और Tata Consultancy Services को 15 मार्च तक औपचारिक रूप से अवमुक्त कर दिया जाएगा। 15 मार्च को होगा ट्रस्ट को हैडओवर बैठक में एलएंडटी ने स्पष्ट किया कि 10 मार्च तक शेष कार्य समेट लिए जाएंगे और 15 मार्च से पहले परकोटे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा। परकोटे के छह मंदिरों के साथ शेषावतार और सप्त मंडपम के दर्शन जल्द श्रद्धालुओं के लिए शुरू कराने का दबाव भी ट्रस्ट पर है। चार किमी लंबी अत्याधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण मंदिर परिसर की सुरक्षा को देखते हुए करीब चार किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण Engineers India Limited द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा परिसर में एक विशेष गैलरी बनाई जा रही है, जिसमें राम मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा को दर्शाने की योजना है। धूल से ढकी दीवारों की सफाई, पत्थरों पर होगी वाटरप्रूफ कोटिंग फिनिशिंग और पत्थरों की कटिंग के दौरान उड़ रही धूल के कारण मंदिर परिसर में कुहासे जैसा माहौल बन गया था और मंदिर की दीवारों पर धूल की परत जम गई थी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए ट्रस्ट ने दीवारों पर प्रोटेक्शन कोटिंग और वाटरप्रूफिंग का काम शुरू करा दिया है। इससे बरसात के दौरान पत्थरों में पानी का रिसाव नहीं होगा और उनकी आयु सुरक्षित रहेगी। राष्ट्रपति के स्वागत में फूलों से सजेगा पूरा परिसर हिंदी नववर्ष के दिन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे परिसर की विशेष साज-सज्जा की तैयारी कर रहा है। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर फूलों से सुसज्जित भव्य गेट बनाए जाएंगे और पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग वेंडरों से कोटेशन मंगवाए गए हैं। कोटेशन के आधार पर बातचीत कर जल्द ही वेंडरों को काम का ऑर्डर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिंक रोजगार:सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शुरुआत, बच्चों को दिया टैडी वियर, युवती से बोले पढ़ाई करो
    Next Article
    MUIT लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया:महिला कर्मचारियों और छात्राओं के योगदान को सराहा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment