Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों-तमीरदारों में मारपीट:मरीज की मौत के बाद हंगामा, 3 लोग पुलिस हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह डॉक्टरों और तीमारदार में मारपीट हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने तीमारदारों पर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। रजौली अनवरी बेहटा, गुडंबा निवासी लाल बहादुर (45) बुलेट मैकेनिक थे। उनके साले प्रदीप ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की बीच रात करीब 3 बजे लाल बहादुर की तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। इजेक्शन लगाते ही अचेत हो गया मरीज प्रदीप ने बताया कि इलाज शुरू होने बाद वे हाथ-पैर फेंकने लगे तो डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बोला गया कि वेंटीलेटर पर रखना पड़ेगा। मंगलवार सुबह 7 बजे तक कुछ नहीं किया। उनकी तबियत बिगड़ी तो बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अचेत हो गए। इस पर परिवार के सदस्य घबराकर रोने-बिलखने लगे तो डॉक्टरों और गार्डों ने धक्का दे दिया, जिससे सब लोग बाहर गिर गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई। मामले में पुलिस का कहना है अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मरीज के तीमारदारों ने मारपीट-तोड़फोड़ की संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज की हालत खराब थी और उसे इंट्यूबेट करने की जरूरत थी। इसके लिए घरवालों ने सुबह साढ़े पांच बजे लिखित में मना कर दिया था। हालत ज्यादा खराब होने पर साढ़े छह बजे इसकी सहमति दी, तब उसकी हालत खराब हो चुकी थी। तमाम कोशिश के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद घरवालों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीसी फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान वार से लेदर इंडस्ट्री के केमिकल के दाम बढ़े:लेदर एसोसिएशन ने CM को पत्र लिखा, बोले- कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे
    Next Article
    लखनऊ में ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की:10 साल पहले हुई थी शादी; पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment