Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को मिले 5 हजार करोड़:KGMU को 1938 करोड़ और कैंसर संस्थान को 326 करोड़ की सौगात

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के 4 बड़े चिकित्सा संस्थानों के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 5 हजार करोड़ का बजट आवंटन किया है। इस बजट से उत्तर प्रदेश के इन टॉप सरकारी संस्थानों की मेडिकल सुविधाओं में इजाफा होगा। नए उपकरण खरीदे जाएंगे, नए भवन बनेंगे। ज्यादा मरीज भर्ती हो सकेंगे। वेंटिलेटर, रोबोट और जांच की मशीनें और संसाधन बढ़ेंगे। सूबे के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय, KGMU में मरीजों के इलाज और पढ़ाई की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सरकार ने 1938.02 करोड़ का बजट दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 1868.7 करोड़ का बजट मिला था। इसमें निर्माण पर 300 करोड़ खर्च होंगे। ट्रॉमा सेंटर के सामने खाली पड़ी जगह पर डायग्नोस्टिक बिल्डिंग बनेगी। यहां सभी प्रकार की रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांचें होंगी। 3.70% बजट का इजाफा KGMU कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद ने बताया कि 24 तरह के भवनों के निर्माण में धनराशि आवंटित की गईं है। इसके अलावा मशीन और उपकरणों के लिए अलग से 300 करोड़ का आवंटन किया गया हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 3.70% बजट का इजाफा किया गया हैं। निशुल्क चिकित्सा के।लिए 3 करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया हैं। डायबिटीज मरीजों को बड़ी राहत नेत्र रोग विभाग में डायबिटिक रेटिनोपैथी यूनिट के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए एक करोड़ रुपए का बजट मिला है। इसमें चार प्रमुख मशीनें खरीदी जाएंगी। आंखों की बीमारी का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मशीन भी खरीदी जाएंगी। लोहिया संस्थान को मिले 1085 करोड़ लोहिया संस्थान को बजट में 1085 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। यह पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 25 करोड़ रुपए अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष में 1060 करोड़ रुपए मिले थे। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि मेडिकल मशीन और उपकरण के लिए 250 करोड़ का आवंटन हुआ हैं। इनमें 20 करोड़ की एडवांस रोबोटिक सिस्टम कैंसर सर्जरी के लिए और कार्डियक लेजर के लिए 4.5 करोड़ का आवंटन हुआ हैं। इसके अलावा स्टेट ऑफ आर्ट ड्यूल एनर्जी सीटी स्कैन के लिए 15 करोड़ और वेट बेअरिंग परमानेंट मैग्नेट MRI के लिए 12 करोड़ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मशीनों से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी। अभी संस्थान में दो MRI मशीन हैं। इसमें एक लिवर समेत दूसरे अंगों की कई बीमारियां जेनेटिक कारणों से होती हैं, जिनकी समय पर पहचान जरूरी है। समय पर जांच से व्यक्ति को बीमार होने से बचाने में मदद मिल सकती है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिले 326 करोड़ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान को 326 करोड़ की सौगात मिली हैं। इनमें मशीन और उपकरणों के लिए 150 करोड़ और निर्माण के लिए 36 करोड़ का बजट हैं। इसके अलावा वेतन मद में 70 करोड़ खर्च होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट ने बताया कि गैर वेतन मद में 70 करोड़ का बजट हैं। 40 करोड़ का लीनियर एक्सलरेटर, 30 करोड़ का बिग बोर सीटी सिमुलेटर, 30 करोड़ का रोबोट और 18 करोड़ का इंट्रा ऑपरेटिव रेडियोथेरेपी इक्विपमेंट खरीदा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में बांस-बल्ली से पीट-पीटकर युवक की हत्या:गोरखपुर में मुंह-छाती पर लातें मारीं, डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा
    Next Article
    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 4 गिरफ्तार:क्रू शिप में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी, बैंक अकाउंट में एक करोड़ रुपए मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment