Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल का दिल्ली दौरा:सीवेज के कचरे से बनाई जा रहीं ईंटें, लखनऊ में भी शुरू करने की तैयारी

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड के स्लज मैनेजमेंट प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कैसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले कचरे (स्लज) को आधुनिक तकनीक से रीसायकल करके उससे मजबूत ईंटें बनाई जा रही हैं। इस दौरे में उनके साथ लखनऊ नगर निगम के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी 'पम्मी' और कई पार्षद भी शामिल थे। प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्लांट का संचालन अधिकारियों ने बताया कि पहले यह कचरा सीधे यमुना नदी में बह जाता था, जिससे प्रदूषण होता था। अब इसे वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल कर पर्यावरण को बचाया जा रहा है। यह प्लांट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है और पूरी तरह से स्वचालित है। इसका संचालन एसएसपी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस तकनीक की तारीफ करते हुए कहा कि कचरे को उपयोगी चीज में बदलना एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने संकेत दिए कि इस अनुभव का फायदा उठाकर लखनऊ के वेस्ट मैनेजमेंट (अपशिष्ट प्रबंधन) को भी इसी तरह आधुनिक और बेहतर बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग का शव चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा:भतीजों ने जताई हत्या की आशंका, 40 साल से मायके में रह रही थी महिला
    Next Article
    संभल में सांप के काटने से ग्रामीण की मौत:अंधविश्वास के कारण इलाज में की देरी, आंगन में काम करते समय काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment