Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ क्लब मैनेजर की थार गाड़ी में की तोड़ फोड़:गाड़ी के शीशे तोड़े, फायरिंग की, मैनेजर ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई स्थित चन्द्रिका विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक बार क्लब मैनेजर की थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुई इस घटना से कॉलोनी के लोग सहम गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित की पहचान राजेन्द्र मौर्य के रूप में हुई है। राजेन्द्र गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में एक बार क्लब में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे उनकी ड्यूटी खत्म हुई थी। रोज की तरह वह घर लौटे और थार गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर कपड़े बदलने के बाद सोने चले गए। कुछ ही देर बाद तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई। जब वह बाहर निकले तो देखा कि उनकी थार गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। मौके पर कई खोखे भी पड़े हुए थे, जिससे साफ था कि बदमाशों ने फायरिंग की है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से फरार हो गए। वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और लोग रातभर सहमे रहे। राजेन्द्र मौर्य ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले बार क्लब में प्रवेश को लेकर कुछ युवकों को मना किया गया था। इसी बात से नाराज होकर उन लोगों ने बार के बाहर उन्हें घेरकर मारपीट करने की कोशिश भी की थी। हालांकि, उस समय वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की वजह से वह बाल-बाल बच गए थे। राजेन्द्र का आरोप है कि वही लोग बीते 10 से 12 दिनों से उनका पीछा कर रहे थे और इसी रंजिश के चलते उनके घर पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की और जमीन पर पड़े बुलेट व खोखे कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस संबंध में चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असलम हत्याकांड में असद पर 25 हजार का इनाम:असद ने मारी थी गोली, पांच दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर चल रहे हत्यारोपी
    Next Article
    लखनऊ में थार से स्टंट, विधायक का फर्जी पास लगाया:पुलिस की जांच में हुआ खुलासा; सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment