Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की एंट्री रोकी:दरोगाखेड़ा में बोल्डर लगाए, NHAI ने एंट्री रोकने से किया इनकार

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की समस्या के बीच भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थिति असमंजस में है। रविवार शाम से एलिवेटेड रोड की लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर भारी वाहनों को रोक दिया गया। सोमवार को दरोगाखेड़ा के पास एलिवेटेड रोड की शुरुआत पर बोल्डर लगाकर भारी वाहनों का रास्ता रोक दिया गया। यहां दो सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं। हालांकि, एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने एलिवेटेड रोड पर वाहनों की एंट्री रोकने से इनकार किया है। टोल वसूली पहले से निलंबित एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली पहले ही निलंबित की जा चुकी है। यह रोक आईआईटी खड़गपुर के प्रो. केएस रेड्डी की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने तक जारी रहेगी। प्रो. रेड्डी ने सात अगस्त को एक्सप्रेसवे की जर्जर सड़क से नमूने लिए थे। इसके 17 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लगातार धंस रही सड़क, पीएनसी कर रही मरम्मत एक्सप्रेसवे की सड़क कई जगह लगातार धंस रही है। इसकी मरम्मत का काम पीएनसी की ओर से कराया जा रहा है। एलिवेटेड रोड पर भी साइड की दीवारों और एक्सपेंशन ज्वाइंट के आसपास सड़क दबने की समस्या सामने आई है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच में सामने आने वाली कमियों के आधार पर सुधारात्मक काम कराया जाएगा। इसके बाद ही टोल वसूली दोबारा शुरू करने पर फैसला होगा। उन्नाव के कोरारी में सड़क धंसने का हवाला दरोगाखेड़ा के पास भारी वाहनों को रोक रहे सुरक्षा गार्डों ने बताया कि उन्नाव के कोरारी क्षेत्र में किलोमीटर 63 से 65 के बीच सड़क धंसने के कारण भारी वाहनों को आगे जाने से रोका गया है। इसी के चलते सोमवार को एलिवेटेड रोड की शुरुआत पर बोल्डर भी लगाए गए। एनएचएआई ने रोक से किया इनकार वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने एलिवेटेड रोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने से इनकार किया है। ऐसे में मौके पर भारी वाहनों को रोकने के लिए की गई व्यवस्था और एनएचएआई के बयान में अंतर सामने आ रहा है। फिलहाल एक्सप्रेसवे की सड़क की तकनीकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने डीएम से लेनी होगी मंजूरी:राज्य परिवहन प्राधिकरण ने बदली प्रक्रिया, अब लेटर ऑफ इंटेंट की व्यवस्था खत्म
    Next Article
    कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज:भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका ने 2 विकेट गंवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment