Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कोर्ट परिसर में बम की सूचना:डीसीपी- BDS की टीम ने एंट्री रोकी, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

    18 hours ago

    1

    0

    बनारस कचहरी के बाद लखनऊ कोर्ट परिसर में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर की सघन तलाशी की। करीब 4 घंटे तक बम निरोधक दस्ते की 2 टीमें और पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ई-मेल से मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा कोर्ट परिसर में बम रखे होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियातन कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर जांच की गई। 3 तस्वीरें देखिए… डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में चला अभियान डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। तलाशी अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच हलचल देखी गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आवागमन सीमित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वकीलों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने बताया- वकीलों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ओल्ड कोर्ट परिसर में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कुछ वकील मौजूद रहते हैं। परिसर में आने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच नहीं की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में SIR नोटिस विवाद पर सियासी टकराव:BJP नेता ने सपा प्रदेश सचिव से कहा- गवर्नर हो गए हो, दो मिनट में सुधर जाओगे
    Next Article
    मथुरा में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकली:संघ के शताब्दी समारोह में सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment