Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना:हापुड़ में कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

    21 hours ago

    1

    0

    हापुड़। गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। यह धरना 17 फरवरी को लखनऊ में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया था। कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर कांग्रेसजन लखनऊ विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बल प्रयोग किया और उन पर लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। धरने की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण ढंग से की गई। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए तब तक संघर्ष करती रहेगी। जब तक केंद्र सरकार मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में वापस नहीं ले आती। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, वंचितों और मजदूरों की लड़ाई मजबूती से लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, डॉक्टर वी सी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ प्रधान, पूरणमल आनंद, कय्यूम अली, डॉक्टर महबूब, नरेश कुमार भाटी, यशपाल ढीलोर, मोहम्मद नफीस, लाल बहादुर, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, संजय छाबड़ा, अनुज कुमार एडवोकेट, प्रवीण शर्मा, रविन्द्र गुर्जर, अफजाल सलमानी, कुसुम लता, लोकपाल सागर, दिव्यांशु चतुर्वेदी, अनूप कर्दम, राजेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार, संदीप वर्मा, डॉक्टर असरार अहमद, डॉक्टर साजिद अली, जस्सा सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई नितिन सिंह से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज:गोकर्ण कारीडोर में तैनात हैं, एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात हमलावरों पर FIR
    Next Article
    इटावा में कार की टक्कर से युवक की मौत:चाचा की शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था, कार छोड़कर भागा चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment