Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 13 से 18 जून तक रहेंगे चंद्रशेखर:विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दावेदारों का इंटरव्यू लेंगे, मंडलवार टाइम टेबल जारी

    3 hours ago

    1

    0

    आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह चुनावी मैदान में अपने दम पर उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत विधानसभा टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बताया कि नगीना सांसद और पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद 13 जून से 18 जून तक लखनऊ में रहकर विधानसभा टिकट के दावेदारों का सीधे साक्षात्कार लेंगे। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के मंडलीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे, ताकि उम्मीदवारों की संगठनात्मक पकड़ और जनाधार का आकलन किया जा सके। पार्टी की ओर से सभी मंडलों के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। 13 जून को सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के दावेदारों का इंटरव्यू लिया जा रहा है। 14 जून को बरेली, आगरा और अलीगढ़ मंडल के संभावित उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। वहीं 15 जून को लखनऊ, अयोध्या और देवीपाटन मंडल के टिकट दावेदारों को बुलाया गया है। जीतने की क्षमता और संगठनात्मक सक्रियता होगी आधार पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में उनकी जनस्वीकृति, संगठन में सक्रियता, क्षेत्रीय पकड़ और चुनाव जीतने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद खुद दावेदारों से बातचीत कर उनकी राजनीतिक और सामाजिक समझ का आकलन करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजाद समाज पार्टी की यह सक्रियता प्रदेश की कई सीटों पर चुनावी मुकाबले को रोचक बना सकती है। यदि पार्टी बड़ी संख्या में उम्मीदवार उतारती है तो कई क्षेत्रों में मुकाबला त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय हो सकता है, जिससे अन्य दलों के समीकरण भी प्रभावित हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप:सर्वे टीम की छापेमारी में भूमाफिया फरार, नोटिस चस्पा
    Next Article
    फोटो किसी और की, चालान किसी और का:कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की फोटो लगाकर स्कूटर का काट दिया चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment