Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 शातिर चोर गिरफ्तार:20 लाख के जेवर बरामद, सब्जी बेचने के बहाने करते थे रेकी

    22 hours ago

    1

    0

    मड़ियांव पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करके चोरी की 2 घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख के जेवर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं की जानकारी कर रही है। दो घरों में हुई थी चोरी एडीसीपी नार्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया 7 दिसंबर 2025 को प्रीतिनगर अन्ना मार्केट निवासी सतीष गुप्ता ने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 फरवरी 2026 को एक अन्य महिला ने घर की खिड़की व लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मुकदमे सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मड़ियांव पुल के नीचे से लाल टीवीएस राइडर बाइक के साथ 2 आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अन्ना मार्केट निवासी सोनू वर्मा उर्फ बोगा (42) और सेमरा गौढ़ी, मड़ियांव निवासी सुन्दर लाल गुप्ता (40) के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में दोनों चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी सब्जी फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। इस दौरान घरों की रेकी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी की एडिटेड फोटो शेयर करने पर FIR दर्ज:जांच कर रही पुलिस, भड़काऊ कंटेंट साझा न करने की अपील
    Next Article
    भाजपाई बोले- नमो भारत में दिखी विदेश यात्रा की झलक:मेरठ में नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सफर, ट्रेन में मनाया कैंट विधायक का जन्मदिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment