Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपाई बोले- नमो भारत में दिखी विदेश यात्रा की झलक:मेरठ में नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सफर, ट्रेन में मनाया कैंट विधायक का जन्मदिन

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 22 फरवरी को हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो के उदघाटन के बाद सोमवार को भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सफर करते हुए उनसे अनुभव जाना और मेरठ को प्रधानमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात से आने वाले समय में क्या फायदा होगा इसपर भी भाजपाईयों ने चर्चा की। देखने लायक द्वश्य दिया दिखाई- हरिकांत आहलुवालिया मेरठ महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने कहा कि महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ आज हमने सफर किया। नमो भारत सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ लैस है। साफ - सफाई और जिस प्रकार से ट्रेन और स्टेशन डिजाइन किए गए हैं वह विदेश यात्रा का अनुभव कराते हैं। नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएगी नमो भारत- विवेक रस्तोगी भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि आज पहली बार नमो भारत में यात्रा कि और कभी न भूलने वाला अनुभव रहा। इसके साथ ही जो कभी सिर्फ सपने में सोचते थे कि मेरइ में मेट्रो होगी और इस प्रकार की सुविधा मिलेगी आज इतने कम समय में साकार होते हुए भी देख लिया है। निश्चित रूप से यी नमो भारत पश्चिम उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेगी। विदेश यात्रा की दिखी झलक- अजय भराला भाजपा किसान मोर्चा के अजय भराला ने कहा कि उन्होंने नमो भारत में यात्रा कि यह और कहा कि सफर बहुत शानदार रहा है। यात्रा के दौरान जब ट्रेन एलिवेटिड और अंडर ग्राउंड ट्रैक पर जाती है तो ऐसा लगता है जैसे हम विदेश में यात्रा कर रहे हैं। विकसित भारत की झलक और आने वाला भारत कैसा दिखेगा इसका प्रमाण हमारे प्रधानमंत्री ने हमे नमो भारत के रूप में दिया है। मोदी है तो मुमकिन है- धर्मेंद्र भारद्वाज भाजपा के एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ जब सफर कर रहे थे तो हम यह नारा बिल्कुल सच लगा जो मोदी है तो मुमकिन है। जिस प्रकार इतने कम समय में कोरोना जैसे समय के बीच भी हमने इतना बड़ा प्रोजेक्ट पूरा किया इसके लिए हम आभारी हैं। नमो भारत में यात्रा करने का अनुभव बिल्कुल विदेश यात्रा करने जैसा है। नौकरी और पढाई करने वालो को अधिक फायदा- पूजा बंसल पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने कहा कि हमारा पूरा शहर और आसपास के जिलो के लोग भी प्रधानमंत्री के आभारी रहेंगे जिन्होंने इतनी बड़ी सौगात हमारे क्षेत्र को दी है। इसका सबसे अधिक फायदा उन्हे होगा जो दिल्ली पढ़ाई करने या नौकरी करने जाते हैं। उनका सफर अब आसान हो जाएगा। कैंट विधायक का काटा केक भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमो भारत में सफर के दौरान कैंट विधायाक अमित अग्रवाल का जन्मदिन भी मनाया। वार्ड 44 के भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ट्रेन में ही केक लेकर पहुंचे और सफर के दौरान ही केक कटवाया । इसके साथ साथ उन्होंने नमो भारत में भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 शातिर चोर गिरफ्तार:20 लाख के जेवर बरामद, सब्जी बेचने के बहाने करते थे रेकी
    Next Article
    बेली अस्पताल में तैयार हो रहा हाई-टेक सेंट्रल लैब:हब एंड स्पोक मॉडल पर होगा संचालन, 117 जांचें संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment