Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 30 क्विंटल से ज्यादा खोया-तेल सीज:32 सैंपल लिए गए, रमजान-होली पर मिलावटी सामान खपाने की तैयारी थी

    17 hours ago

    1

    0

    रमजान और होली पर्व को देखते हुए लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस कार्रवाई में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए कुल 30,270 किलो खाद्य सामग्री सीज की। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50.42 लाख रुपए है। 32 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। चारबाग खोया मंडी में 6 क्विंटल संदिग्ध खोया पकड़ा चारबाग स्थित राजा खोया मंडी में विशेष टीम ने गाड़ी संख्या UP30AT5446 से लगभग 2 क्विंटल और UP32ZN9858 से करीब 4 क्विंटल खोया बरामद किया। भौतिक परीक्षण में गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खोये के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए। चारबाग और कुमरावा बीकेटी की खोया मंडियों से भी कुल 8 नमूने लिए गए। कुमरावा में 17 किलो दुर्गंधयुक्त खोया नष्ट कराया गया। 42 लाख से ज्यादा का तेल सीज इटौंजा बीकेटी स्थित बीएन इंटरप्राइजेज में छापेमारी के दौरान बिना वैध प्रयोगशाला जांच के सरसों और रिफाइंड सोयाबीन तेल की पैकिंग होती मिली। यहां से 16,300 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल और 9,081 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। तेल के पैकेटों पर भ्रामक और अधूरी जानकारी अंकित थी तथा क्रय स्रोत भी स्पष्ट नहीं था। अस्वच्छ वातावरण में भंडारण पाए जाने पर करीब 42.33 लाख रुपए मूल्य का तेल सीज कर दिया गया। चायपत्ती, नमकीन, बेसन और दाल पर भी कार्रवाई सरोजिनी नगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित चायपत्ती गोदाम से करीब 8-5 क्विंटल चायपत्ती (करीब 4 लाख रुपए मूल्य) सीज की गई। मोहिबुल्लापुर स्थित हरियाणा गृह उद्योग से 338 किलो बेसन और 128 किलो आटा, हरचंद्रपुर गढ़ी कनौरा में 428 किलो नमकीन और जलालपुर में 1923 किलो मटर दाल और 99 किलो रंगीन बूंदी जब्त की गई। दुबग्गा के भूहर ग्राम स्थित राधा इंटरप्राइजेज को बिना लाइसेंस संचालन के चलते तत्काल बंद कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेरी संचालक से मांगा 5 लाख गुंडा टैक्स:प्रयागराज में अतीक के शूटर के रिश्तेदारों ने धमकाया, रुपए नहीं दिए तो दिखाई मत देना
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवती लापता, नामजद केस दर्ज:मां चारा लेने खेत पर गई थी, पड़ोसी के बेटे पर अपहरण का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment