Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 4 दिन में 117.7 MM बारिश:जानकीपुरम-फैजुल्लागंज में घरों तक पहुंचा पानी, 2 जगह गिरीं दीवारें

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तीन दिन लगातार बारिश के बाद आज बुधवार को मौसम सामान्य है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को 24 घंटे में 42.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे पहले 15 से 17 अगस्त के बीच 75.5 मिमी बारिश हो चुकी थी। यानी चार दिन में राजधानी में 117.7 मिमी पानी गिरा। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ। 19 अगस्त से अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। मंगलवार को लगातार बारिश के चलते जानकीपुरम, संजयगांधीपुरम, अलीगंज, फैजुल्लागंज जैसे इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। लोग घरों के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। घरों के अंदर भी पानी भरा हुआ है। सोमवार को निगोहां में और आज मंगलवार को मदेयगंज और गोसाईंगंज में घरों की दीवारें गिरीं। हालांकि, इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम की 3 तस्वीरें… मंगलवार को 31.2° रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लगातार बारिश से दिन के तापमान में गिरावट रही और मौसम सुहाना बना रहा। जुलाई तक 44% कम थी बारिश, अब कमी 16% रह गई 31 जुलाई तक लखनऊ में बारिश सामान्य से करीब 44% कम थी। अगस्त में लगातार बारिश के बाद मंगलवार तक यह कमी घटकर करीब 16% रह गई। मौसम विभाग 19% तक कम या ज्यादा बारिश को सामान्य श्रेणी में मानता है। 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 अगस्त के बीच यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ में अगले पांच दिन तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हसनगंज में आवासीय विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरे:शिक्षकों की कमी और खराब खाने को लेकर मोहान तिराहे पर लगाया जाम, शिक्षा मंत्री को बुलाने पर अड़े
    Next Article
    मथुरा में साधु की चाकू से गोदकर हत्या:हमलावरों ने 10 से ज्यादा वार किए, बचाने पहुंचे दो साथियों पर भी हमला; 7 साल से वृंदावन में रह रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment