Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में साधु की चाकू से गोदकर हत्या:हमलावरों ने 10 से ज्यादा वार किए, बचाने पहुंचे दो साथियों पर भी हमला; 7 साल से वृंदावन में रह रहे थे

    11 hours ago

    1

    0

    मथुरा में सोमवार रात साधु की धारदार हथियार से 10 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे दो साथियों पर भी हमलावर ने जानलेवा हमला किया, जिसमें एक घायल हो गया और दूसरा भाग गया। घटना के बाद आरोपी भी मौके से भाग गया। पुलिस ने उनके साथी को अस्पताल पहुंचाया। साथी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात साधु के परिजन वृंदावन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले साधु ने फोन पर किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने हत्या को साजिश बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा देवी मंदिर कट के पास खंडहर में हुई। करीब सात साल से वृंदावन में रह रहे थे मूलरूप से इटावा के बहादुरपुर गांव के रहने वाले राघवदास उर्फ राजकुमार (45) चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी चार बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके तीनों भाई गांव में खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। राघवदास बचपन से ही भगवान की भक्ति में लीन रहते थे और उन्होंने शादी नहीं की थी। करीब आठ साल पहले उन्होंने गृहस्थ जीवन छोड़कर संन्यास ले लिया। इसके बाद एक साल तक गांव के मंदिर में रहे, लेकिन मन नहीं लगा तो करीब सात साल पहले वृंदावन आ गए और परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में रहने लगे। राघवदास के भाई ने बताया कि उनका बचपन से ही घर-गृहस्थी में मन नहीं लगता था। वह हमेशा भगवान राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन रहते थे, इसी वजह से उन्होंने संन्यास लिया और वृंदावन में रहकर भक्ति करने लगे। कोठरी में राघवदास का किसी से विवाद हुआ था पुलिस मुताबिक, सोमवार देर रात चामुंडा कट के पास एक कोठरी में राघवदास का किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हो गया। इसके बाद वह पास बैठे दो लोगों को बुलाने पहुंचे। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले अर्जुन समेत दोनों लोग उनके साथ मौके पर गए, जहां आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में राघवदास और अर्जुन घायल हो गए, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने राघवदास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अर्जुन को हायर सेंटर रेफर किया गया। दोपहर में भाई से की थी बात राघवदास की हत्या की सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात उनके परिजन वृंदावन पहुंचे। छोटे भाई भानु प्रताप ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे राघवदास का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि उनका किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया है। घर के काम के कारण मैं उस समय वृंदावन नहीं आ सका। मंगलवार सुबह पुलिस ने फोन कर हत्या की जानकारी दी। भानु प्रताप ने बताया कि मेरे गांव का एक व्यक्ति भी वृंदावन में रहता है। राघवदास का उससे पहले झगड़ा हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या के पीछे उसका हाथ हो सकता है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। शरीर पर मिले दस से ज्यादा चोट के निशान राघवदास के शरीर पर चाकू के दस से ज्यादा निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया था। परिजनों के पहुंचने के बाद बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें अयोध्या से 800 KM दूर रिश्वत लेने पहुंचे दरोगा-3 सिपाही:2.80 लाख लेकर लौट रहे थे, रास्ते में अफसरों ने दबोचा; सस्पेंड भी हुए अयोध्या में साइबर पुलिस में तैनात दरोगा और तीन सिपाही रिश्वत लेने 800 किमी दूर राजस्थान के सीकर पहुंच गए। लेकिन इसकी भनक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को लग गई। ACB टीम ने रास्ते में चारों पुलिसकर्मियों को दबोच लिया। उनके पास से 2.80 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 दिन में 117.7 MM बारिश:जानकीपुरम-फैजुल्लागंज में घरों तक पहुंचा पानी, 2 जगह गिरीं दीवारें
    Next Article
    ललितपुर में दबंगों ने पिता-पुत्र सहित तीन को पीटा:अपहरण कर भैंस चोरी का झूठा VIDEO बनवाया, बंदूक से फायरिंग का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment