Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 41 डिग्री पहुंचा तापमान:तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल, पछुआ हवा कर रही परेशान

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सुबह से तेज धूप निकली हुई है। पछुआ हवा भी चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्यियस पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में 2 बजे IMD के मुताबिक लखनऊ में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 57 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 14 फीसदी रही। तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी और उमस के चलते काफी परेशान नजर आ रहे हैं। लखनऊ में मौसम की 6 तस्वीरें देखिए- गर्म हवा के चलेंगे थपेड़े, दिन और रात में बढ़ी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है। आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं वार्म नाइट की संभावना है। स्कूल की टाइमिंग में बदलाव मांगा, उसी दिन बदलाव सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब छुट्टियों से निकलते बच्चों से भास्कर रिपोर्टर ने बात की थी। वे गर्मी और कड़ी धूप में परेशान दिखे। 1090 चौराहे के पास मिले स्टूडेंट शिवराज गौतम ने कहा था- गर्मी में धूप परेशान कर रही है। गर्मी में प्यास बहुत लगती है। इस समय धूप बहुत तेज हो रही है। पानी पीते रहना चाहिए। इससे पढ़ाई में कोई असर नहीं पड़ रहा लेकिन स्कूल की टाइमिंग थोड़ी अब बदल देनी चाहिए। स्टूडेंट की इस मांग के बाद उसी दिन शाम को स्कूलों में बदलाव का शासनादेश आ गया। 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश यूपी में भीषण गर्मी के बीच योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा- 8वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे। बच्चों की छुट्‌टी दोपहर 12:30 बजे हो जाएगी। मदरसों में इसी टाइमिंग पर छुट्टी होगी। शिक्षक दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल में रहेंगे। निदेशक ने कहा है कि निजी स्कूलों में क्लासेस कब तक चलेंगी, यह फैसला प्रबंध समिति ले सकती है। अभी तक स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक था। लखनऊ के डीएम विशाख जी. अय्यर ने बताया- लखनऊ के निजी स्कूलों में समय बदलने का आदेश आज मंगलवार को जारी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: आवेदन प्रक्रिया शुरू:प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए 20 अप्रैल से 6 जून तक करें आवेदन
    Next Article
    बरेली में आसमान से बरस रही आग:हीटवेव के बीच प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, डीएम का आदेश नहीं माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment