Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में लव जिहाद के खिलाफ समिति का प्रदर्शन:CM के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, UCC और विशेष थानों की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने कथित 'लव जिहाद' और अवैध धर्मांतरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें धर्मांतरण पर रोक लगाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानूनी प्रावधानों की मांग की गई है। समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए विस्तृत ज्ञापन में राज्य में बढ़ रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों पर चिंता व्यक्त की और 13 सूत्रीय प्रस्ताव शासन के समक्ष रखे। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में प्रत्येक जनपद में 'लव जिहाद' से संबंधित मामलों के लिए विशेष पुलिस थानों की स्थापना, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIT) का गठन और त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही गई है। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि धर्मांतरण और संगठित अपराध में सहयोग करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक प्रावधान किए जाएं। समिति ने प्रस्ताव दिया है कि अंतरधार्मिक विवाहों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को पूर्व सूचना देना अनिवार्य किया जाए। ऐसी शादियों में लड़की की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय करने की भी मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, फर्जी पहचान छुपाकर संबंध बनाने को विशेष अपराध की श्रेणी में रखने और समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की पुरजोर वकालत की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिम और व्यायामशालाओं में महिला ट्रेनर की नियुक्ति तथा ब्यूटी पार्लर एवं मसाज सेंटरों में काम करने वालों का सत्यापन कराने की मांग भी उठाई गई है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में रेखा तिवारी, ममता तिवारी, अंकित राजपूत, नीरज रावत, योगेश चतुर्वेदी, रानी सिंह और अंकिता सहित कई सदस्य मौजूद रहे। समिति का कहना है कि इन सुझावों को लागू करने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और सामाजिक समरसता भी बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी की नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज:एफआईआर खारिज होने के आदेश को दी गई थी चुनौती
    Next Article
    जहां आग लगी वहां बनने थे फ्लैट:PWD ने सूडा को दी थी जमीन, सर्वे के 3 साल बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment