Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहेंगे:दोपहर तक 33 डिग्री तक पहुंचेगा शहर का पारा; एक डिग्री टेम्परेचर बदलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। सुबह 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा। आसमान में अधिकतर बादल छाए हैं, लेकिन दोपहर तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि अखिलेश 24 घंटे में मौसम एक से दो डिग्री काम और ज्यादा होगा। सुबह हल्की ठंडक, दिन चढ़ते ही बढ़ेगी गर्मी सुबह के समय हल्की ठंडक और बादलों की मौजूदगी ने मौसम को राहतभरा बनाए रखा। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में लगातार इजाफा होगा। सुबह 9 बजे तक पारा 25 डिग्री, 10 बजे 28 डिग्री और 11 बजे 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दोपहर 12 बजे तापमान 32 डिग्री और 1 बजे तक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर में गर्मी का असर साफ दिखाई देगा। अगले पांच दिनों का मौसम रुझान आने वाले पांच दिनों में मौसम साफ और धूप वाला रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। फिलहाल किसी बड़े मौसम बदलाव के संकेत नहीं हैं। हवा, नमी और वायु गुणवत्ता की स्थिति आज वर्षा की संभावना महज 10 प्रतिशत है। हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। आर्द्रता 56 प्रतिशत है, जिससे हल्की उमस महसूस हो सकती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। संवेदनशील लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। क्या रखें सावधानी दोपहर के समय धूप तेज रह सकती है, इसलिए बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और सिर ढककर निकलें। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक को देखते हुए हल्के गर्म कपड़े भी काम आ सकते हैं। मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता को देखते हुए दमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा SSP ने होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया:भारी पुलिस बल के साथ गश्त कर अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    उन्नाव में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:50 क्विंटल लहन नष्ट, कई भट्ठियां ध्वस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment